नेशनल स्कूल - महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ राज्य : सायना सर्वश्रेष्ठ स्कूल
08/01/2017 -नागपुर में सम्पन्न हुई नेशनल स्कूल चैंपियनशिप एक शानदार आयोजन साबित हुई । मेजबान महाराष्ट्र के दबदबे के बीच उत्तरांचल ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ़ जैसे शतरंज में थोड़े पीछे राज्यो के खिलाड़ियों नें भी पदक जीतकर भारत में छोटे शहरो से नए खिलाड़ियों के निकलने के संकेत दिये । यकीन मानिए नेशनल स्कूल शायद इस खेल को पूरे भारत में और आगे बढ़ाने में इसके प्रचार -प्रसार में एक बड़ा मंच साबित हो सकता है । मात्र छह साल पहले दिल्ली से प्रारम्भ हुए इस टूर्नामेंट में प्रतिवर्ष खिलाड़ियो की बढ़ती संख्या नें इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया है नागपुर में हुआ यह आयोजन 800 से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ अब तक सबसे बड़ा और सफल आयोजन साबित हुआ । खैर महाराष्ट्र नें सर्वाधिक नें 5 स्वर्ण ,3 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 15 पदक झटके तो वही मध्य प्रदेश के छोटे से शहर कटनी के सायना इंटरनेशनल स्कूल नें स्कूल टीम वर्ग में सर्वश्रेस्ठ स्कूल होने का खिताब अपने नाम किया । पढे यह लेख ..