तेपे सिगमन शतरंज - हरिकृष्णा जीत के साथ बढ़त पर
05/05/2019 - स्वीडन के मालमो में प्रतिवर्ष होने वाला तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप इस बार भारत के लिहाज से बेहद खास है क्यूंकी इस बार भारत से जबरजस्त लय में चल रहे पेंटाला हरिकृष्णा ना सिर्फ प्रतियोगिता के टॉप सीड है बल्कि खिताब के बड़े दावेदार भी है । उनके अलावा निहाल सरीन एक नए इतिहास रचने की कगार पर खड़े है 2598 रेटिंग लिए 14 वर्षीय यह सितारा 2600 अंक छूनें की कगार पर है । पहले तीन राउंड के बाद दोनों ही खिलाड़ी अपने अपने लक्ष्यों को पूरा करते नजर आ रहे है। जहां तीसरे राउंड में स्वीडन के शीर्ष खिलाड़ी निल्स
ग्रंडिलीयूस पर जीत के साथ हरिकृष्णा सयुंक्त बढ़त पर आ गए है तो निहाल नें लगातार तीसरे उनसे बेहतर रेटिंग के खिलाड़ी इंग्लैंड के गाविन जोन्स से ड्रॉ खेलते हुए अपनी लाइव रेटिंग 2600 के पार पहुंचा दी है । पढे यह लेख ।