रेजविक:अभिजीत उपविजेता और हरिका सर्वश्रेष्ठ महिला
28/04/2017 -रेजविक ओपन में अंतिम राउंड भारत के लिहाज से अच्छी और बुरी दोनों खबर ले कर आया । अभिजीत गुप्ता में जहां जॉर्जिया के दिग्गज जोबावा बादुर को पराजित करते हुए संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया तो हरिका द्रोणावली नें अंतिम राउंड में जीत दर्ज करते हुए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया ।बात करे विदित की तो कभी कभी परिणाम आपको मेहनत के अनुसार नहीं मिलते और शतरंज का खेल भी इस मामले में अछूता नहीं है विदित अंतिम राउंड में जीत की तलाश में हार का शिकार हो गए तो क्या हुआ उनकी प्रतिभा उन्हे उस स्थान तक एक दिन ले ही आएगी जिसके वो हकदार है। खैर इन सबके बीच अनीश गिरि सबसे आगे निकल गए और खिताब जीतने में कामयाब रहे !