शारजाह मास्टर्स:भारतीय खिलाड़ियों की अच्छी शुरुआत
24/03/2017 -शारजाह मे कल से शुरू हुए शारजाह मास्टर्स मे भारत के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ियों नें जीत दर्ज करते हुए शुभारंभ किया । भारत के बाहर भी आपको यह टूर्नामेंट भारत मे होने का भ्रम देता है क्यूंकी मेजबान यूएई के 28 खिलाड़ियों की तुलना में भारत 86 खिलाड़ी के साथ सबसे बड़ा दल है । बात करे पहले दिन की तो भारत के भविष्य के दो सितारे पूरी चमक बिखेरते नजर आए। जी हाँ 12 वर्षीय और ग्रांड मास्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे प्रग्गानंधा नें 2700 के खिलाड़ी का पहली बार सामना करते हुए ड्रॉ पर रोक दिया तो निहाल ने 2632 रेटिंग के जॉर्जिया के ब्लुएबौम मथियस को पराजित करते हुए जोरदार शुरुआत की । शानदार इंतज़ामों के साथ शारजाह मास्टर्स आपको प्रभावित करता नजर आता है । खैर पहले दिन के बाद तकरीबन 40 खिलाड़ियों का नाम दूसरे राउंड से हटाया गया ,आखिर क्यूँ ?.. पढे यह लेख ..