हरिका मैच हारी -दिल जीती ! तीसरा कांस्य पदक !
26/02/2017 -एक लेखक होने के नाते आप भावुक नहीं हो सकते और जो भी हो उसे सही अर्थो में लिखना आपका काम होता है पर एक शतरंज खिलाड़ी होने के नाते भारत की हरिका द्रोणावली का विश्व चैंपियनशिप से बाहर होना मेरे लिए भी काफी पीड़ा पहुंचाने वाली खबर थी ,भारत के खेल इतिहास में शायद सचिन तेंदुलकर के विश्व कप फ़ाइनल में आउट होने पर ,सानिया मिर्जा-पेस के ओलंपिक क्वाटर फ़ाइनल में हारने पर ,सिंधु के ओलंपिक में सोना ना जीत पाने पर या फिर विश्वनाथन आनंद के कास्पारोव से हारना कुछ ऐसे लम्हे रहे जहां लोगो को सबसे ज्यादा पीड़ा हुई पर भी यह सभी घटनाए आने वाले समय में खेल के विकास में महत्वपूर्ण साबित हुई ,हरिका का विश्व चैंपियनशिप में लगातार तीसरा कांस्य पदक भी एक असाधारण घटना है भारतीय शतरंज के लिहाज से उन्होने एक महान कार्य किया है शतरंज खेल को और लोकप्रिय बनाने का । हर भारतीय को आप पर भरोसा है हरिका आज नहीं तो कल आप विश्व चैम्पियन जरूर बनेंगी !