अल्टिबॉक्स नॉर्वे -आनंद की जीत :सयुंक्त दूसरा स्थान
08/06/2018 -2018 का सबसे मजबूत और कड़ा मुक़ाबला माने जा रहे ,स्टावेंगर,नॉर्वे में चल रहे अल्टिबॉक्स नॉर्वे शतरंज का समापन अंततः विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के घर नॉर्वे में उनके विश्व चैंपियनशिप प्रतिद्वंदी फेबियानों करूआना की ख़िताबी जीत के साथ हुआ और एक बार फिर कार्लसन यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम नहीं कर सके । खैर भारत के लिए विश्वनाथन आनंद की सेरगी कार्यकिन पर शानदार जीत नें देश के शतरंज प्रेमियों को मानसून के आगमन के साथ साथ खुशियाँ मनाने का मौका भी दे दिया । आनंद प्रतियोगिता में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और अंतिम वरीयता होने के बाद सर्वाधिक रेटिंग बढ़ाने वाले खिलाड़ी रहे और उनकी जीत नें बताया की वह अभी खेल को काफी कुछ देने के लिए तत्पर है । साथ ही आनंद नें विश्व रैंकिंग में 14 से 11 स्थान तक लाइव रेटिंग में वापसी करते हुए पुनः विश्व टॉप 10 में आने के संकेत साफ दे दिये है । पढे यह लेख ।