ग्रेंके सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट- सीधा प्रसारण
31/03/2018 -बडेन -बडेन ,जर्मनी में हो रहे ग्रेंके सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में भारत के विश्वनाथन आनंद एक बार फिर क्लासिकल शतरंज में वापसी कर रहे है और देखना होगा की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वे स्थान पर जा पहुंचे आनंद क्या एक बार पुनः शीर्ष 10 में वापसी करेंगे । खैर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण है मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और अभी अभी कैंडीडेट जीतकर उनके चैलेंजर बने अमेरिका के फेबियानों करूआना जो की पहले ही राउंड में आपस में टकराएँगे देखना होगा की इनके बीच कैसा मुक़ाबला होगा । आपको बता दे की नवंबर में लंदन में दोनों खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप का मुक़ाबला खेलेंगे । देखे सीधा प्रसारण