ऐरोफ़्लोट ओपन -सेथुरमन पर नजरे ,अंततः जीते विदित
28/02/2018 -ऐरोफ़्लोट ओपन में आज का दिन अंतिम निर्णायक राउंड के ठीक पहले भारत के लिए अच्छी खबर लाया और सेथुरमन ,शशिकिरण ,अरविंद चितांबरम नें जीत दर्ज की , दो और बड़ी खबर थी पहली विदित गुजराती की जीत जो भले इस टूर्नामेंट में अब उतनी मायने नहीं रखती है पर उनका लय में लौटना अच्छी बात है की वह पुनः उसी लय में नजर आए जिसके वो हकदार तो है पर उनसे वैसी उम्मीद भी सभी को है । सेथुरमन अगर आज जीते तो वह शीर्ष 3 में जगह बना सकते है जो भारत के लिहाज से शानदार होगा आज उन्होने हमवतन मुरली कार्तिकेयन को पराजित किया । खैर आज के बड़े मैच से अलग सबकी नजरे थी बोर्ड 37 पर जहां खेल रहे थे भारत के प्रग्गानंधा और निहाल सरीन और उनके बीच मैच नें दुनिया भर का ध्यान खींचा ! खैर इन सबके बीच शीर्ष पर कोवालेव नें एक अंक की बढ़त बनाते हुए खिताब जीतने का दावा मजबूत कर लिया है ।