ब्रेकिंग न्यूज़ - 39 सदस्यीय भारतीय दल जाएगा रूस
07/02/2018 -भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा इतिहासिक निर्णय लेते हुए भारत के 39 सदस्यीय दल को विश्व के सबसे बड़े और कठिन ओपन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट ऐरोफ्लोट ओपन में प्रतिभागिता के लिए अनुमति प्रदान कर दी है । प्रतियोगिता में भारत से कुल 18 पुरुष खिलाड़ी ,17 महिला खिलाड़ी और 4 प्रशिक्षक भाग लेंगे । अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ( एआईसीएफ़ ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरे को पूरी तरह से भारत सरकार प्रायोजित करेगी । भारतीय शतरंज के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में शतरंज खिलाड़ियों को जाने का मौका मिला है । निश्चित तौर पर यह दौरा भारतीय प्रतिभाओं के लिए एक शानदार अवसर साबित होगा । इस प्रयास के लिए एआईसीएफ़ और खेल मंत्रालय बधाई के पात्र है ।