महिला प्रीमियर :पदमिनी बनी नेशनल चैम्पियन !
06/12/2017 -सूरत में चल रही राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप का अंततः बेहद ही रोमांचक समापन हुआ और सभी बदलते समीकरणों के बीच पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड की पदमिनी राऊत नें लगातार अपना चौंथा राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया । आज का दिन अब तक का सबसे रोमांचक दिन साबित हुआ और एक के बाद एक बदलते परिणामों नें अंत तक यह उलझन बनाए रखी की आखिर कौन इस बार इस खिताब को हासिल करेगा । सबसे आगे चल रही मीनाक्षी कल की हार से नहीं उबर सकी और आज एक और हार नें उन्हे पांचवे स्थान पर धकेल दिया । भक्ति जीती बाजी नहीं जीत सकी और दूसरे स्थान पर रही तो मैरी गोम्स नें अंतिम लगातार तीन मैच जीतते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया । सौम्या भी आज अच्छी स्थिति से चूक गयी और चौंथे स्थान पर रही । इन सबके अलावा प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए गुजरात चैस और एआईसीएफ़ प्रशंसा की पात्र है ! पढे यह लेख